BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP : फरवरी में फिर बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, इन राज्यों में बारिश के आसार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, January 31, 2022

MP : फरवरी में फिर बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, इन राज्यों में बारिश के आसार



फरवरी 2022 में एक बार फिर मध्‍य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।फरवरी में बादल छाने और बारिश के आसार बन रहे है। पिछले 24 घंटे में सबसे न्यूनतम तापमान रीवा, बैतूल, मंडला और ग्वालियर में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज सोमवार 31 जनवरी 2022 को कहीं कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, हालांकि 2-3 फरवरी से तापमान में बढ़ोतरी होगी और आज 14 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

मौसम विभाग (MP Weather Report) के मुताबिक, मध्य प्रदेश के बैतूल, भोपाल, धार, गुना, ग्वालियर, होशंगाबाद, इंदौर, खंडवा, खरगोन, रतलाम, उज्जैन, छिंदवाड़ा, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, नौगांव, रीवा, सागर, सतना और उमरिया में रात का पारा सामान्य से 1 डिग्री से लेकर 5 डिग्री तक नीचे चल रहा है।3 से 4 फरवरी तक तापमान में इसी तरह बढ़ोतरी होती रहेगी। राजस्थान में सिस्टम बनने के चलते 2 फरवरी के बाद प्रदेश में बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना कम है। 5 फरवरी से फिर तापमान में गिरावट होगी। यह 3 से 4 डिग्री तक नीचे आ सकता है।

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक, आज मौसम साफ रहने वाला है, कही भी शीतलहर, शीतल दिन और कोहरे को लेकर चेतावनी जारी नहीं की गई है।लेकिन 2-3 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने से मध्य प्रदेश में फरवरी में फिर मौसम के मिजाज बदल सकते है। इसके असर से प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं। फरवरी में बादल छाने से दिन में ठंड और बारिश के आसार बन सकते है। 5 फरवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के पश्चात तापमान में भी बदलाव आएगा।वही ”ला नीना” के असर के चलते फरवरी माह के अंत तक ठंड बनी रहेगी।

मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में शीत लहर कम होने की संभावना है।वही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में शीत लहर चल सकती है।अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात संभव है। तटीय तमिलनाडु, रायलसीमा और केरल और लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। राजस्थान और मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर की स्थिति जारी रह सकती है।
इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की मानें तो अगले महीने 02 से 04 फरवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बरसात होने के संकेत है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा सहित देश के पूर्वी हिस्सों में 3 से 5 फरवरी तक बारिश हो सकती है। 4 फरवरी को गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वी झारखंड के कुछ हिस्सों और उत्तरी ओडिशा में भारी बारिश के आसार है। वही 5 फरवरी तक तमिलनाडु, पुदुचेरी और केरल में हल्की बारिश के साथ जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और गिलगित-बाल्टिस्तान में हल्की वर्षा और बर्फबारी हो सकती है।

No comments:

Post a Comment